सलमान खान (Salman Khan) की शादी का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। बेशक सलमान का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ चुका है लेकिन शादी के नाम पर वह कन्नी काट जाते हैं। लेकिन कटरीना के मामले में ऐसा नहीं है। सलमान और कटरीना के बीच क्या है और कैसा है ये कोई नहीं जानता। लेकिन हां, जो भी है, काफी स्पेशल है। दोनों की जोड़ी जब भी फिल्मों में दिखती है सुपरहिट होती है।
विज्ञापन
2 of 5
सलमान-कटरीना
- फोटो : instagram
इतना ही नहीं सलमान खान के फैंस तो कटरीना को भाभी कहकर भी बुलाते हैं। इस बीच सलमान और कटरीना का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आप न सिर्फ खुश होंगे बल्कि सलमान खान को बधाई देना भी शुरू कर देंगे। दरअसल ये वीडियो सलमान-कटरीना की शादी का है।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान-कटरीना
- फोटो : instagram
वीडियो में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। सलमान के डिजाइनर एश्ले रिबेलो द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान कटरीना से शादी करते नजर आ रहे हैं और बाकी सब लोग उनपर फूलों की बारिश कर रहे हैं। दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। सलमान के फैंस इस वीडियो को फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि सच मान रहे हैं।
4 of 5
Bharat film
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
लेकिन आपको बता दें ये वीडियो भारत फिल्म की शूटिंग का है। खैर सलमान के फैंस को निराश होने की जरुरत नहीं है असल जिंदगी में न सही लेकिन फिल्म में तो भाईजान ने कटरीना कैफ से शादी रचा ही ली है। बात करें फिल्म भारत की तो इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फैंस ने सलमान और कटरीना की जोड़ी को पसंद किया।
सलमान और कटरीना की रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ की केमेस्ट्री भी दमदार है। सलमान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने बताया था कि मेरा और सलमान का रिश्ता बहुत खास है। इसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है। हालांकि सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ भी जोड़ा जाता है।