पूजा भट्ट
शादी के बिना जिंदगी अधूरी होना फिजूल बात
पूजा भट्ट कहती है, ‘अतीत को भूलकर एक नए जीवन की शुरुआत करनी चाहिए। जब मैंने तलाक लिया तो मेरी दूसरी शादी की बातें होने लगी। लोग पूछते थे कि दूसरी शादी कब कर रही हो? लेकिन शादी के बिना जिन्दगी अधूरी है, ऐसी बात नहीं है। मेरा जीवन शादी के बिना अधूरा नहीं है। क्योंकि मुझे पता है कि मुझे अपनी जिंदगी कैसे जीनी है। लोग महिलाओं के अचीवमेंट से ज्यादा उनकी शादी और बच्चे के बारे में पूछते हैं। भले ही आपने नोबेल पुरस्कार क्यों न जीत लिया हो, महिलाएं कुछ भी अचीवमेंट कर ले, घर आने पर ‘खाने में क्या है’ यही पूछा जाता है।'