फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars Having Private Planes: आलीशान जिंदगी जीते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, अपने प्राइवेट जेट से भरते हैं उड़ान

Fri, 29 Jul 2022 05:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पिछले 100 वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। ऐसे में इससे जुड़े कलाकारों की प्रसिद्धि और कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री देश की सबसे अमीर इंडस्ट्रीज में से एक है। बॉलीवुड के कलाकार एक शाही जीवन व्यतीत करते हैं। उनकी लाइफस्टाइल में एक से बढ़कर एक महंगी कारें, डिजाइनर कपड़े, आलीशान घर शामिल हैं। इतना ही नहीं वह देश-विदेश में अपने परिवार के साथ महंगी-महंगी ट्रिप्स पर जाना और शानदार पार्टीज का आनंद लेना भी पसंद करते हैं। इतनी आलीशान जिंदगी जीने वाले हमारे कुछ बॉलीवुड स्टार्स के पास तो अपना प्राइवेट प्लेन भी है। आज कल सिनेमा इंडस्ट्री में प्राइवेट जेट रखना एक स्टेटस सिंबल भी माना जाता है। तो चलिए आज इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट प्लेन है।
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा 
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा आज न केवल बॉलीवुड में ब्लकि हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। उनकी शौहरत किसी भी स्टार से कम नहीं है। ऐसे में इस लिस्ट में प्रियंका का नाम शामिल न हो ऐसा कैसे हो सकता है। हॉलीवुड में अपने नाम का सिक्का जमा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पास अपना एक प्राइवेट प्लेन है, जिसमें वह अक्सर अपने पति के साथ घूमती फिरती हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
शिल्पा शेट्टी का प्राइवेट प्लेन - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन यानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पास भी अपना एक प्राइवेट प्लेन है। बिजनेसमैन पति होने के बावजूद शिल्पा ने यह प्लेन अपने ही पैसों से खरीदा था। इसमें वह अक्सर अपनी फैमिली के साथ वैकेशन पर जाती हुई नजर आती हैं।  

4 of 7
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान के फैन देश-विदेश में फैले हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इतने लोगों के चहेते शाहरुख का नाम तो इस लिस्ट में होना बनता है। शाहरुख खान भी एक प्राइवेट जेट के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके इस प्लेन की कीमत करीब 350 करोड़ रुपये है और इसका इंटीरियर किसी आलीशान घर जैसा है।   
विज्ञापन

5 of 7
अजय देवगन - फोटो : social media
अजय देवगन 
अभिनेता अजय देवगन के पास भी अपना एक प्राइवेट जेट है। बॉलीवुड के सिंघम  छह-सीटर हॉकर 800 प्राइवेट जेट के मालिक हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली टूर या शूटिंग के लिए इस जेट का इस्तेमाल करते हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी एक प्राइवेट जेट के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ भी इस प्राइवेट जेट का इस्तेमाल एक शहर से दूसरे शहर शूटिंग पर आने जाने के लिए करते हैं। सोशल मीडिया पर आमिताभ के इस प्राइवेट जेट की तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। उनका यह जेट अंदर से किसी होटल की तरह लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के पास 260 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट  है। अधिकतर अक्षय अपने इस प्लेन से ट्रैवल करते नजर आते हैं। एक नॉर्मल इंसान की तरह रहने वाले खिलाड़ी कुमार का यह जेट प्लने काफी स्टाइलिश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें