इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती चर्चाओं के केंद्र में है। वहीं फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण ने भंसाली की अगली फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन को भी झटका लगा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दरअसल, दीपिका से पहले परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने भी इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। संजय लीला भंसाली, साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अभिषेक बच्चन
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन को बतौर लीड एक्टर कास्ट कर लिया गया है। जबकि फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से ये पूछा गया कि क्या वह साहिर लुधियानवी की बायोपिक में अमृता प्रीतम का किरदार निभा रही हैं।
पढ़ें: दो करोड़ रुपये की कैश डील में फंसीं कटरीना कैफ, जानिए फिर क्या हुआ
4 of 5
दीपिका ने इस बात से इनकार कर दिया और बताया कि फिलहाल उन्होंने केवल विशाल भारद्वाज की गैंगस्टर फिल्म ही साइन की है। बता दें कि पीकू के बाद यह दूसरा मौका होगा जब वह इरफान खान के साथ काम करेंगी।
इस फिल्म में दीपिका 80 के दशक की महिला डॉन रहीमा खान का किरदार निभाएंगी, जिसे सामान्य तौर पर सपना दीदी के नाम से जाना जाता था। रहीमा वो माफिया क्वीन हैं जिसने दाऊद इब्राहिम को मारने की कोशिश की थी। वहीं इरफान इस फिल्म में दाऊद का किरदार निभाएंगे।
पढ़ें: फिल्म रिलीज के 15 दिन पहले मशहूर डायरेक्टर ने किया सुसाइड, मुंबई में फ्लैट से मिली लाश