फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लगा इस बॉलीवुड अभिनेत्री पर ट्वीट को कॉपी- पेस्ट करने का आरोप, इससे पहले पीएम मोदी का सोशल मीडिया पोस्ट किया था 'चोरी'

Wed, 01 Apr 2020 04:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
urvashi rautela
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार वजह उनकी कोई बोल्ड तस्वीर या वीडियो नहीं बल्कि एक ट्वीट है। उर्वशी रौतेला पर ट्वीट को कॉपी पेस्ट करने का आरोप लग रहा है। ऐसे में क्या है वो ट्वीट और क्या है आरोप, आपको बताते हैं आगे की स्लाइड्स में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
urvashi rautela - फोटो : instagram
दरअसल हाल ही में उर्वशी रौतेला ने ट्विटर पर इस बार की ऑस्कर विनिंग फिल्म पैरासाइट की तारीफ की। ट्वीट के वायरल होने के कुछ देर बाद ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उर्वशी को ट्वीट कॉपी पेस्ट करने की बात को लेकर ट्रोल करने लगे। जिसके बाद उर्वशी ने अपना ट्वीट डिलीट किया कर दिया। हालांकि तब तक ट्वीट के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो चुके थे।
विज्ञापन

3 of 5
urvashi rautela
बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स ऐसा दावा कर रहे हैं कि उर्वशी ने न्यूयॉर्क के लेखक जेपी ब्रेमर्स का ट्वीट कॉपी पेस्ट किया है। वहीं बड़ी बात है कि ये बात जेपी तक भी पहुंची और जेपी ने खुद इस मसले पर रिट्वीट करते हुए लिखा, 'कम से कम व्याकरण सही कर लेना चाहिए था। मेरा व्याकरण खराब है।'
 

4 of 5
उर्वशी, पीएम मोदी - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्वशी रौतेला पर किसी और का ट्वीट कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगा हो। इससे पहले शबाना आजमी के एक्सीडेंट के वक्त भी उर्वशी पर पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट को कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगा था। उस वक्त भी उर्वशी और पीएम मोदी के ट्वीट के हुबहू होने के स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि उर्वशी रौतेला ट्वीट्स भी चुराती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urvashi rautela - फोटो : twitter
गौरतलब है कि साल 2018 में भी उर्वशी पर ट्वीट को कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगा था। ऐसा कहा जा रहा था कि तब उर्वशी ने विदेशी सुपरमॉडल गिगी हदीद (Gigi Hadid) का पोस्ट कॉपी पेस्ट किया है। वैसे बात उर्वशी के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार अभिनेत्री फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें