'पीकू' फिल्म से दर्शकों का दिन जीतने वाले एक्टर इरफान खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। खास बात ये है इस फिल्म को 'हैदर' और 'ओमकारा' जैसी शानदार फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके विशाल भारद्वाज डायरेक्ट करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बताया जा रहा है कि इरफान खान और दीपिका पादुकोण स्टारा इस अनटाइटल्ड फिल्म को हनी त्रेहन डायरेक्ट कर रहे थे। इरफान खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को देखते हुए अब विशाल ने भी इस फिल्म में अपना इंटरेस्ट दिखाते हुए हनी के साथ इस फिल्म को डायरेक्ट करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
3 of 5
हालांकि हनी विशाल के जूनियर रहे हैं, वहीं इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों के लिए काम किया। इसके चलते दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते भी हैं। विशाल और हनी के अलावा इस फिल्म को प्रेरणा अरोड़ा की प्रोड्यूसर कंपनी KriArj Entertainment प्रोड्यूस करेगी।
4 of 5
विशाल भारद्वाज ने हैदर, ओमकारा, कमीने, दृश्यम जैसी कई शानदार फिल्मों को डायरेक्ट किया है। वहीं इरफान खान विशाल के सबसे पसंदीदा एक्टर रहे हैं। इरफान ने विशाल की तलवार, मदारी और मकबूल जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
वहीं बात करें इरफान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी की तो, इन दोनों ने 'पीकू' फिल्म में एक साथ काम किया है। 'पीकू' में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन भी थे। इस फिल्म को और इरफान-दीपिका की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था।