फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: 'पठान' के बाद शाहरुख की इस आगामी फिल्म में भी नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, जानें डिटेल्स

Sun, 31 Jul 2022 01:07 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी करियर की शुरुआत शाहरुख खान संग फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी और पहली ही फिल्म से दीपिका इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक की नजरों में छा गई थीं और एक बार फिर से फिल्म 'पठान' के लिए दोनों साथ हैं। किंग खान और दीपिका पादुकोण को स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म 'पठान' के बाद दीपिका शाहरुख खान की एक और आगामी फिल्म में एंट्री करने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
पठान के बाद शाहरुख की इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका
फिल्म पठान का टीजर में दीपिका पादुकोण का दमदार अंदाज नजर आया है, जिसे देखने से ही पता चल रहा है कि इस फिल्म में वह किसी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिलहाल बात करें लेटेस्ट अपडेट की तो रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण फिल्म पठान के बाद किंग खान की 'जवान' में भी नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले साल यानी 2023 में जनवरी में रिलीज होने वाली है। हालांकि अभिनेता शाहरुख इसके साथ ही 'जवान' पर भी काम कर रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानी जाए तो शाहरुख खान और फिल्ममेकर एटली के साथ 'जवान' में दीपिका को कास्ट करने के लिए बातचीत चल रही है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में अभिनेत्री का छोटा लेकिन अहम किरदार होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, इस बारे में मीटिंग्स की जा रही हैं जिसमें रोल और डेट्स पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म जवान - फोटो : Instagram
बात करें फिल्म 'जवान' की तो इसमें शाहरुख खान के अलावा राणा दग्गुबाती, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2 जून, 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें