एक विलेन रिटर्न्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर की गुमनाम तारीफों की पोस्ट
शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। दिशा पाटनी के अलावा जो दूसरा कलाकार इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह में दिख रहा है, वह हैं अर्जुन कपूर। अर्जुन कपूर ने ट्विटर और इंस्टाग्राम में कुछ गुमनाम लोगों की टिप्पणियां साझा करके ये संदेश देने की कोशिश की है कि उनका अभिनय फिल्म में शानदार है और फिल्म का जो भी बॉक्स ऑफिस पर नतीजा हो, उसके जिम्मेदार वह ही हैं। क्योंकि, जॉन अब्राहम को फिल्म के प्रचार में पहले दिन से ही दिलचस्पी नहीं रही है।