लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का बॉक्स ऑफिस पर सुहाना सफर जारी है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में देशभर में 82.10 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इतने कम समय में इस फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यह फिल्म पद्मावत के बाद 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।