फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म में जाह्नवी को नहीं दीपिका को कास्ट करेंगे मेकर्स, एक बार फिर बनेगी रणवीर संग जोड़ी

Sun, 11 Mar 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ranveer singh
बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम आता है। दोनों ने जब भी साथ में पर्दे पर एंट्री मारी धमाल मचा दिया। अब खबरें आ रही है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म सिंबा में ये जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाती नजर आएगी। जी हां, खबर है कि रोहित शेट्ठी ने दीपिका को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है।
विज्ञापन

2 of 4
ranveer singh
'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दर्शकों का दिल जीता है। खैर पद्मावत में रणवीर का नकारात्मक किरदार था जिसको उन्होंने प्रभावी तरीके निभाया और उनकी खूब सराहना भी हुई।
विज्ञापन

3 of 4
bajirao mastani
रणवीर सिंह ने ही रोहित शेट्टी को दीपिका को इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए कहा है। दरअसल, विशाल भारद्वाज की फिल्म जिसमें दीपिका और इरफान साथ काम करने जा रहे थे, लेकिन अब इरफान खान की तबीयत ठीक न होने की वजह से इस फिल्म की शूटिंग टल गयी है। इसलिए दीपिका सिंबा की शूटिंग कर सकती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
ranveer singh
हालांकि, अभी दीपिका को बैक प्रॉब्लम के कारण काफी समस्या है और 3 से 4 महीने तक आराम करने की सलाह दी गई है। दीपिका ने अपनी पिछली फिल्म 'पद्मावत' के लिए काफी मेहनत की और कई घंटों तक शूट किया। इस वजह से उनकी पीठ में दर्द शुरू हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें