फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार टीवी पर दिखेंगे विराट और अनुष्का, शो के नाम का भी खुलासा

Wed, 07 Feb 2018 11:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka and Virat
शादी के बाद से विरुष्का की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिन्हें देखकर उनके फैंस बेहद खुश हुए। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सबकी चहेती यह जोड़ी जल्द ही एक शो में नजर आने वाली है यहां तक की इस शो के नाम का भी खुलासा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
virat anushka - फोटो : instagram
इन दिनों अनुष्का जहां 'परी' और 'जीरो' की शूटिंग में बिजी है तो वहीं विराट अफ्रीका दौरे में काफी व्यस्त है। ऐसे में इन दोनों को शादी के बाद टेलीविजन शो में देखना दर्शकों के लिए काफी एक्साइटिंग है।
 
विज्ञापन

3 of 5
virat anushka - फोटो : instagram
अब आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर यह दोनों किस शो में आने वाले हैं तो जनाब हम आपको बता दें यह दोनों 'कॉफी विद करन' के छठे सीजन में आ सकते हैं। शो के आने की खबरें तो काफी चर्चा में है लेकिन मेकर्स की बात शो के होस्ट पर अटकी है।

4 of 5
karan johar
दरअसल, इस शो को पिछले 5 सीजन से करन जौहर होस्ट कर रहे हैं। यहां तक की शो का नाम भी उनके ही नाम पर है ऐसे में पूरा ग्लैमर उन्हीं पर टिका हुआ है। लेकिन करन जौहर ने अभी तक शो को फाइनल नहीं किया है जिसकी वजह फिल्मों में उनका बिजी होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat, anushka
अनुष्का इस शो का हिस्सा पहले भी बन चुकी हैं। वह इस शो के एक सीजन में कटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। ऐसे में मेकर्स शादी के बाद इन दोनों को एक साथ लाने में काफी प्रयास कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो लोगों को उन दोनों को एक साथ देखकर मस्ती का डबल डोज मिल सकता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें