फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार का खुलासा, शूटिंग के दौरान 2 कलाकार सैनिटरी नैपकिन छोड़कर भाग गए थे

Wed, 07 Feb 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
PadMan
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में  9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म से जुड़े एक किस्से को फैंस के साथ शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि शूटिंग के दौरान ऐसा भी एक समय आया था जब दो कलाकारों ने सैनिटरी नैपक‌िन पकड़ने तक से मना कर दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
PadMan
बता दें, पैडमैन' बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जो मेन्सटूरेशन हाइजिन के प्रति महिलाओं को जागरुक करती है। इतना ही नहीं इस विषय पर आजतक हॉलीवुड में भी कोई फिल्म नहीं बनी है। अक्षय की यह फिल्म अरुणाचलम मुरगननाथम की जिंदगी पर आधारित है। अरुणाचलम कोयमंबटूर निवासी हैं जिन्होंने पहली बार देश में किफायती कीमत पर सैनिटरी नैपक‌िन इजाद किए थे। 
विज्ञापन

3 of 4
Padman
फिल्म पैडमैन' की प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना की यह पहली फिल्म है। अक्षय कुमार ने शूटिंग से जुड़े एक किस्से को फैंस के साथ शेयर करते हुए बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान दो स्थानीय कलाकारों को जब सै‌न‌िटरी नैपकीन पकड़ने के लिए कहा गया तो वो कैसे भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन

4 of 4
PadMan
फिल्म के 'पैडमैन' अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म के एक सीन में इन दो कलाकारों को सैनिटरी नैपक‌िन पकड़ना था लेकिन दोनों कलाकार सैनिटरी नैपक‌िन को हाथ से पकड़ने को पाप कहकर वहां से भाग गए। बता दें, फिल्म का बजट 35 से 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें