किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले लोग सोशल मीडिया पर उसका बायकॉट करने लग जाते हैं। जब वह रिलीज होती है तो फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार करने लगते हैं। और फिर बॉलीवुड फिल्मों का ऐसा बंटाधार होता है कि मेकर्स और एक्टर्स को अपनी जेब से भरपाई करने की नौबत आ जाती है। लाइगर के साथ भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पिछले काफी समय से साउथ का सिनेमाघरों में बोलबाला रहा है, ऐसे में इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि 'लाइगर' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। इस फिल्म के जरिए विजय देवरकोंडा ने हिंदी में तो वहीं अनन्या पांडे ने साउथ में डेब्यू किया है। लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर गई। जिसके बाद विजय देवरकोंडा ने बड़ा फैसला लिया है।