फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' छोड़ते ही प्रियंका चोपड़ा को मिली बड़े बजट की फिल्म, सलमान नहीं अब इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

Sun, 29 Jul 2018 01:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra and farhan akhtar
'भारत' फिल्म से अलविदा कहने के बाद प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल ने एक और फिल्म साइन कर ली है जिसमें उनके साथ 'रॉकऑन' स्टार फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and farhan
इस बात का खुलासा डेक्कन क्रॉनिकल ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया है- 'प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की इस फिल्म का नाम 'द स्काई इज पिंक' है। इस फिल्म की शूटिंग 8 अगस्त से मुंबई में शुरू हो रही है। अगर प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरू कर रही होतीं तो इस बारे में जानकारी देती।'  
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि 'पहले प्रियंका चोपड़ा 'भारत' फिल्म की शूटिंग अगस्त के दूसरे हफ्ते से शुरू करने वाली थी। तय यह हुआ था कि दोनों फिल्मों की शूटिंग प्रियंका एक साथ करेंगी लेकिन अब वह केवल हमारी फिल्म के लिए शूट करेंगी।'

4 of 5
salim khan
फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद प्रियंका के इस फैसले को 'भारत' के प्रोड्यूसर ने अनप्रोफेशनल रवैया बताया है। वहीं इस पूरे मामले पर सलीम खान ने भी चुप्पी तोड़ी है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सलीम खान ने कहा - 'यह सब अचानक नहीं हुआ है। मैं फिर से कहूंगा ऐसी चीजें होती रहती हैं। कभी ऐसा डेट की वजह से तो कभी फीस और किरदार की। मुझे नहीं पता प्रियंका ने भारत क्यों छोड़ी लेकिन जल्द ही नई एक्ट्रेस कास्ट कर लेंगे। न तो मैं और न ही सलमान प्रियंका से नाराज हैं।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
आपको बता दें, 'भारत' फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही थीं। आखिरी बार प्रियंका 'जय गंगाजल' फिल्म में नजर आई थी। जिसके बाद प्रियंका का नाम 'भारत' फिल्म से जुड़ा। हालांकि प्रियंका ने अब इससे किनारा कर लिया है जिसकी वजह फिल्म में मन मुताबिक स्क्रीन स्पेस न मिलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें