फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई-नवेली दुल्हनिया लेकर घर लौट रहे थे आदित्य नारायण, रास्ते में किन्नरों ने रोका और कर दी ये मांग, देखें वीडियो

Wed, 02 Dec 2020 12:03 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शादी के बाद आदित्य नारायण को किन्नरों ने घेरा - फोटो : AMAR UJALA
मशहूर गायक और इंडियन आइडल 12 के हॉस्ट आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। एक दिसंबर को आदित्य ने अपनी प्रेमिका के साथ मंदिर में शादी की। आदित्य और श्वेता की कई फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं लेकिन हाल ही में एक और वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रही है।

इस वीडियो में आदित्य की गाड़ी को किन्नरों ने घेर लिया है और इसमें वे किन्नरों से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। फूलों से सजी इस सुंदर सी गाड़ी में आदित्य और उनकी पत्नी श्वेता बैठी हैं और गाड़ी के इर्द-गिर्द किन्नर दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किन्नरों से घिरी दिखाई दी आदित्य नारायण की गाड़ी - फोटो : AMAR UJALA
आदित्य की गाड़ी ट्रैफिक सिग्नल पर रुक जाती है, जिसके बाद किन्नर उनकी गाड़ी को घेर लेते हैं और पैसों की डिमांड करते हैं। आदित्य किन्नरों का मान रखते हुए उन्हें पैसे देते हैं लेकिन वो और पैसों की मांग करते दिखते हैं। हालांकि तब तक सिग्नल खुल जाता है और आदित्य की गाड़ी चलने लगती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
aditya narayan - फोटो : instagram
बता दें कि एक दिसंबर यानी मंगलवार को आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने जिंदगी के एक महत्वपूर्ण सफर में अपना पहला कदम रख दिया है। दोनों ही अपनी शादी बेहद सुंदर नजर आ रहे थे। आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें दुल्हा बने आदित्य श्वेता के साथ आउटफिट मैच करते दिख रहे हैं।

श्वेता अग्रवाल ने सिल्वर रंग का लहंगा वेडिंग डे के लिए चुना था। वहीं आदित्य नारायण ने भी सिल्वर रंग की शेरवानी के साथ सफेद पगड़ी लगा रही थी। 

4 of 5
aditya narayan - फोटो : instagram fan page
बात करें श्वेता के मेकअप की तो बहुत कम हाइलाइटर के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। माथपट्टी के साथ सिल्वर नेकलेस और हाथों में लाल चूड़ा के साथ गोल्डन कलीरे पहन रखा था। पिंक चिक्स और पिंक लिप्स के साथ श्वेता ने ब्यूटीफुल ब्राइडल लुक को चुना था। श्वेता का ये ब्राइडल लुक उन्हे काफी अलग लुक दे रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aditya narayan - फोटो : instagram fan page
श्वेता अग्रवाल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। श्वेता ने आदित्य नारायण की फिल्म शापित में उनके अपोजिट रोल किया था। यहीं नहीं श्वेता छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। वहीं शादी के पहले आदित्य और श्वेता की फंक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाईं थीं। जिसमें श्वेता ने पीच रंग का सिंपल सा लहंगा चुना था। जिसके साथ डार्क रेड कलर के नेकपीस पहने हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें