बॉलीवुड पर मंदी के बादल मंडराने लगे हैं। एकता कपूर ने सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में पैसा लगाने से मना कर दिया है। वह भी तब, जब उनकी 'नीरजा' ने इस साल अच्छा बिजनेस किया था। पिछले साल आई 'प्रेम रतन धन पायो' भी ब्लॉकबस्टर थी। फिर भी बालाजी फिल्म्स ने सोनम पर दांव लगाने से मना कर दिया। डिज्नी इंडिया भी अपनी दुकान समेटने की फिराक में है तो इरॉस इंटरनेशनल अपने नए प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी नहीं दे रहा। अनिल कपूर ने 'वीरे दी वेडिंग' के लिए इरॉस वालों से मुलाकात की है मगर बात करार की रकम पर आकर अटकी हुई है।
विज्ञापन
डिज्नी इंडिया के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स का भी शटर डाउन
2 of 6
लागत कम करने के रास्ते तलाश रहीं एकता
'वीरे दी वेडिंग' न करने की वजह यह है कि बालाजी फिल्म्स ने अपने बिजनेस मॉड्यूल को फिर से डिजाइन करने का फैसला किया है। कंपनी लागत कम करने के तरीके तलाश रही है। तब तक वह फिल्म नहीं बनाएगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में उसकी क्या सुपरकूल हैं हम 3 और ग्रेट ग्रैंड मस्ती बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वहीं 'उड़ता पंजाब' विवादों के साए में रही जबकि हालिया रिलीज 'ए फ्लाइंग जट्ट' ने भी उसकी कमर तोड़ दी। हां, ऐसे हालातों के बीच उसने 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर रोड़े नहीं अटकाए हैं।
विज्ञापन
डिज्नी इंडिया के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स का भी शटर डाउन
3 of 6
डिज्नी इंडिया भी दुकान समेटने की तैयारी में
डिज्नी इंडिया भी अपनी फिल्मों की लागत न निकाल पाने के चलते बिखरती चली गई। इस साल उसे 'फितूर', 'साला खडूस' और 'तमाशा' से बहुत बड़ा झटका लगा है। रही-सही कसर 'मोहेंजो दारो' ने पूरी कर दी। वह फिल्म की लागत भी न निकाल सकी। वह दक्षिण भारतीय फिल्में बनाना और वितरित करना तो पहले ही छोड़ चुकी है। अब संकट के बादल हिंदी फिल्मों के वेंचर पर घुमड़ रहे हैं।
डिज्नी इंडिया के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स का भी शटर डाउन
4 of 6
फॉक्स स्टार इंडिया भी खस्ताहाल
जिस किस्म की हालत मोहेंजो दारो के चलते डिज्नी इंडिया की हुई वही स्थिति पिछले साल 'बॉम्बे वेल्वेट' ने फॉक्स स्टार इंडिया की कर दी थी। कंपनी का कचूमर 'शानदार' ने भी बखूबी निकाला। वह तो भला हो 'नीरजा' का जिसकी वजह से उसे राहत मिली।
विज्ञापन
डिज्नी इंडिया के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स का भी शटर डाउन
5 of 6
अनिल कपूर लगे डैमेज कंट्रोल में
वीरे दी वेडिंग के मूल प्रोड्यूसर अनिल कपूर हैं। बालाजी प्रोडक्शंस के निर्माण से हाथ खींचने की वजह से उन्होंने इरॉस इंटरनेशनल को अप्रोच किया है। दोनों कंपनियां एक राय बनाने पर काम कर रहे हैं। अनिल कपूर अन्य स्टूडियो के साथ भी लगातार बातचीत कर रहे हैं।
डिज्नी इंडिया के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स का भी शटर डाउन
6 of 6
इरॉस का भी हाल बेहाल
इरॉस अनिल कपूर को कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रही है। कंपनी प्रमुख कृषिका लूला ने सकारात्मक संकेत जाहिर किए हैं पर उन्होंने कुछ ठोस जवाब नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीच का रास्ता निकालने पर काम हो रहा है। वजह यह है कि इरॉस के पास भी कैश क्रंच है। कंपनी न्यूयॉर्क शेयर बाजार में लिस्टेड यानी सूचीबद्ध है। वहां हाल ही में उसके शेयरों की कीमत 20 फीसदी तक गिरी है।