फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत पर पहली बार बोलीं जाह्नवी कपूर, 'अगर धड़क न होती तो मैं...'

Thu, 26 Jul 2018 01:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor
जाह्नवी कपूर और ईशान कपूर की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है जिसका नतीजा फिल्म 'धड़क' का बेहतरीन कलेक्शन है। जहां फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत करते हुए 8.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं अब तक फिल्म ने 47 करोड़ की कमाई कर ली है लेकिन ये सब देखने के लिए श्रीदेवी नहीं हैं। श्रीदेवी का सपना था जाह्नवी को एक्टिंग करते हुए देखना लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

2 of 5
Janhvi Kapoor
24 फरवरी को श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही न केवल पूरा देश बल्कि पूरा कपूर खानदान भी सहम गया। श्रीदेवी की मौत के बाद उनके परिवार के लिए काफी मुश्किलभरा समय रहा खासकर उनकी बेटी जाह्नवी और खुशी के लिए। हालांकि जाह्नवी ने इस दु:ख से खुद को बाहर निकालने के लिए धड़क की शूटिंग शुरू कर दी ताकि उन्हें श्रीदेवी की याद न सताए।
विज्ञापन

3 of 5
Janhvi Kapoor and Sridevi
अब जाह्नवी ने पहली बार श्रीदेवी के निधन पर खुलकर बात की है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, 'मुझे अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ है। बस इतना है कि वक्त नहीं मिला या फिर मैंने खुद को वक्त दिया ही नहीं। हम सभी इस बात को मान ही नहीं पा रहे।' 

4 of 5
Janhvi Kapoor
जाह्नवी ने आगे बताया, 'मैं मां के निधन के अंतिम संस्कार के अगले दिन ही शूट पर जाना चाहती थी लेकिन शूट कैंसिल हो गया। अगर मैं जल्द शूटिंग शुरू न करती तो शायद मैं मानसिक संतुलन खो देतीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhadak
बता दें 'धड़क' फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइज 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'धड़क' में मुख्य रूप से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा है। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें