फिल्मी परदे पर दिखने वाले हमारे मनपसंद सितारे अपनी आम जिंदगी में भी कुछ ऐसी ही होते हैं जैसे की हम सभी। हम अपनी स्पॉट सीरीज में अक्सर आपको आपके फेवरेट स्टार्स से रूबरू करवाते हैं जिन्हें आप काफी पसंद करते हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं। हर किसी के जहन में यह सवाल रहता है कि आखिर उनके फेवरेट स्टार ऑफ स्क्रीन क्या करते हैं और कैसे दिखते हैं। आज भी हम आपके लिए आपके ऐसे ही कुछ फेवरेट स्टार की स्पॉट तस्वीरें ले कर आए हैं।
विज्ञापन
2 of 4
टाइगर श्रॉफ
फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग और एक्शन से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ अक्सर स्पॉट किए जाते हैं। इस बार उन्हें बेहद खास जगह स्पॉट किया गया है। जी हां टाइगर को जुहू स्थित फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के ऑफिस पर स्पॉट किया गया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि टाइगर भंसाली के ऑफिस किस वजह से पहुंचे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
शाहिद कपूर
एक्टर शाहिद कपूर भी मुंबई में बेहद खास जगह देखे गए हैं। उन्हें रिकॉर्डिंग स्टूडियो सनी सुपर साउंड पर स्पॉट किया गया हैै। शाहिद जल्दी ही फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आने वाले हैं।
करिश्मा शर्मा
एकता कपूर की वेब सीरीज 'रागनी एमएमएस रिटर्नस' और फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा को मुंबई के जाने-माने रेस्टोरेंट हक्कासन पर स्पॉट किया गया है। करिश्मा हमेशा से अपने बोल्ड फोटो शूट के कारण चर्चा में रहती हैं।