फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन के लिए लिटमस टेस्ट साबित होगा साल 2021, पांच औसत फिल्मों के बाद अब इन फिल्मों से हिट की आस

Tue, 05 Jan 2021 04:56 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन - फोटो : Twitter
निर्माता, निर्देशक करण जौहर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता वरुण धवन का करियर इन दिनों हिचकोले खा रहा है। अपने करियर में उन्होंने जिस जोश के साथ शुरुआत की और जिस तेजी के साथ ऊपर चढ़े, उतनी ही तेजी से वह नीचे भी आ रहे हैं। फिर भी लगातार वरुण के पास फिल्में बनी हुई हैं। लोग उनकी फिल्में पसंद करें न करें, उनके हिसाब से उनकी हर फिल्म हिट है और उनकी डायरी भी फिल्मों से फुल है। लेकिन हकीकत यही है कि साल 2021 में अगर वरुण एक ब्लॉकबस्टर फिल्म न दे पाए तो उनके लिए आने वाला समय काफी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन
वरुण धवन ने कोरोना काल में एक फिल्म शुरू की 'जुग जुग जियो'। कोरोना काल में ही फिल्म पूरी भी हो गई। अब फरवरी में वह शुरू करने जा रहे हैं अपने खास निर्माता दिनेश विजन की फिल्म 'भेड़िया'। हालांकि, दिनेश विजन की ही एक और फिल्म वरुण के साथ पिछले तीन साल से पाइप लाइन में है और उसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पा रही है, लेकिन फिलहाल बात फिल्म 'भेड़िया' की।
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन
'भेड़िया' में वरुण को अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी का सहारा है। अभिषेक ने वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के बाद से अपना एक अलग ब्रांड बना लिया है और लगातार मिलती लोकप्रियता के चलते वह काफी व्यस्त भी हैं। पहले से तय उनके इंटरव्यू ऐन मौके पर कैंसिल होने लगे हैं और इसी स्टारडम का सहारा मिलने की उम्मीद अब वरुण इस हॉरर कॉमेडी में लगाए बैठे हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'स्त्री' वाले अमर कौशिक करने जा रहे हैं।

4 of 5
वरुण धवन, अनुष्का शर्मा
वरुण धवन ने अभिनय करियर की शुरुआत करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की। इसके बाद उनका करियर 'मैं तेरा हीरो', 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'दिलवाले', 'डिशूम' जैसी फिल्मों से होता हुआ 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' तक ठीक-ठाक चला। उसके बाद जब उनकी फिल्म 'जुड़वा 2' रिलीज हुई, उसके बाद तो दर्शकों को न 'अक्टूबर' पसंद आई और न ही 'सुई धागा' ने ब्लॉकबस्टर जैसा  बिजनेस किया। 'कलंक' थिएटरों में सुपर फ्लॉप रही। ‘स्ट्रीटडांसर थ्रीडी’ की कमाई भी इसके वितरको को खुश नहीं कर पाई और ओटीटी पर रिलीज हुई 'कुली नंबर 1' को हिट बताने की जितनी कोशिश वरुण खुद कर रहे हैं, दर्शकों की नजर में उनकी ब्रांडिंग उतनी ही कमज़ोर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन
अब वरुण की उम्मीदें राज मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जुग जुग जीयो' पर टिकी हुई हैं। वरुण के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नीतू सिंह और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग खत्म करने के बाद वरुण अगले महीने से अमर कौशिक के साथ फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। 'जुग जुग जीयो' और 'भेड़िया' के अलावा वरुण फिल्म 'सनकी' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा वरुण को 'बदलापुर' के निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ भी एक फिल्म 'इक्कीस' करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें