फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Kumari Drugs Case: जानें कौन हैं एक्ट्रेस श्वेता कुमारी जिन्हें ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रंगे हाथों किया है गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2021 03:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन का मामला सामने आने के बाद से एनसीबी और भी ज्यादा एक्टिव हो गई है। पिछले कुछ समय से मनोरंजन जगत के कई सितारों का नाम सामने आया है। बीते शनिवार को एनसीबी ने मुंबई के मीरा रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने एक टॉलीवुड अभिनेत्री को हिरासत में लिया था। बता दें कि एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। आपको बताते हैं आखिर कौन हैं अभिनेत्री श्वेता कुमारी जिन्हें एनसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि महाराष्ट्र और गोवा में ड्रग्स पैडलिंग के खिलाफ अभियान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई ने शनिवार को 400 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की है। इसके बाद आज एनसीबी ने मीरा भायंदर क्षेत्र में स्थित क्राउन बिजनेस होटल की तलाशी ली और एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अब एनसीबी पैडलर्स की कड़ियां आपस में जोड़ते हुए व्यवस्थित गतिविधियां शुरू कर चुका है। जो ड्रग सिंडीकेट के जब्ती मामलों में गहरी जांच पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

4 of 5
श्वेता कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं श्वेता कुमारी

एनसीबी ने टॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता कुमारी को इस मामले में गिरफ्तार किया है। वो 27 साल की है और हैदराबाद की रहने वाली हैं। श्वेता कुमारी ने टॉलीवुड में बहुत कम समय ही काम किया है। उन्होंने ज्यादातर तेलुगु फिल्मों में ही काम किया है। इसके अलावा वो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। श्वेता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन एनसीबी द्वारा ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद श्वेता अब खबरों में आ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से मनोरंजन जगत में ड्रग्स का मामला सामने आया था। ड्रग्स के सिलसिले में अब तक कुल 30 मामलों में 92 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ड्रग्स केस में अब तक बॉलीवुड और टीवी जगत के कई बड़े लोगों का नाम भी सामने आ चुका है। वहीं एनसीबी भी अब श्वेता कुमारी की गिरफ्तारी के बाद उनसे जुड़े और लोगों के नाम जानने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें