वरुण धवन, अनुष्का शर्मा
वरुण धवन ने अभिनय करियर की शुरुआत करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की। इसके बाद उनका करियर 'मैं तेरा हीरो', 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'दिलवाले', 'डिशूम' जैसी फिल्मों से होता हुआ 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' तक ठीक-ठाक चला। उसके बाद जब उनकी फिल्म 'जुड़वा 2' रिलीज हुई, उसके बाद तो दर्शकों को न 'अक्टूबर' पसंद आई और न ही 'सुई धागा' ने ब्लॉकबस्टर जैसा बिजनेस किया। 'कलंक' थिएटरों में सुपर फ्लॉप रही। ‘स्ट्रीटडांसर थ्रीडी’ की कमाई भी इसके वितरको को खुश नहीं कर पाई और ओटीटी पर रिलीज हुई 'कुली नंबर 1' को हिट बताने की जितनी कोशिश वरुण खुद कर रहे हैं, दर्शकों की नजर में उनकी ब्रांडिंग उतनी ही कमज़ोर होती जा रही है।