फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: 'भक्षक' के बाद एक और दमदार किरदार में भूमि पेडनेकर, 'दलदल' की शूटिंग हुई शुरू

Sat, 01 Jun 2024 05:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में अपने अभिनय से लोगों में मन में गहरी छाप छोड़ी है। 'दम लगाके हईशा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली भूमि, जल्द ही 'दलदल' नाम की वेब सीरीज में दिखने वाली हैं। यह उनकी पहली वेब सीरीज है। फैंस को उनके इस शो का बेसब्री से इंतजार है।
Swayambhu: निखिल के जन्मदिन पर 'स्वंयभू' के निर्माताओं का तोहफा, जारी किया ये खास पोस्टर
विज्ञापन

2 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच इस सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, भूमि ने दलदल की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। सेट पर अपने पहले दिन की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "लंबे समय तक अतीत कभी भी दफन नहीं रहता। रीता की यात्रा आज से दलदल के साथ शुरू होती है।"
विज्ञापन

3 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
इस शो का निर्देशन अमृत राज गुप्ता कर रहे हैं।  प्राइम वीडियो पर इसे आने वाले समय में स्ट्रीम किया जा सकेगा। शूटिंग से पहले भूमि अपने किरदार पर बात कर चुकी हैं। एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया था रीता का किरदार उन्हें बहुत पसंद आया था। इसमे वह मुंबई की डीसीपा की भूमिका निभा रही हैं।  

4 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
यह सीरीज विश धमीजा की किताब भिंडी बाजार पर आधारित है। यह सीरीज मनोरंजक कहानी होने का वादा करती है, जिसमें भूमि पेडनेकर डीसीपी रीता फरेरा के किरदार में अपने अतीत और वर्तमान से निपटते हुए कई हत्याओं की गुत्थी सुलझाती हुई दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि को आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म भक्षक में देखा गया था। इस फिल्म में वह महिला पत्रकार की भूमिका में थीं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। 
Rajinikanth-Karthik: 'पेट्टा' के बाद फिर जमेगी रजनीकांत-कार्तिक सुब्बाराज की जोड़ी? निर्देशक का दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें