फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हफ्तों में आयुष्मान को मिली 3 बड़ी फिल्में, 1976 में आई इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक में आएंगे नजर

Sat, 27 Oct 2018 07:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ayushmann khurrana
अंधाधुन और बधाई हो की सफलता पर सवार आयुष्मान खुराना इन दिनों डिफरेंट फिल्म बनाने वाले निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद हैं। पारिवारिक रोमांटिक फिल्मों के खांचे में वह फिट हैं और ऐसी फिल्मों के निर्माता उनके दरवाजे पर लाइन लगा रहे हैं। यही वजह है कि अंधाधुन और बधाई हो के बाद तीन हफ्तों में उन्होंने तीन फिल्में साइन कर ली। ये आयुष्मान की इमेज के अनुसार रोमांटिक कॉमेडी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ayushmann khurrana
अंधाधुन की रिलीज के बाद उन्होंने एकता कपूर की रोमांटिक कॉमेडी गुगली और दिनेश विजन की बाला साइन की थी। बधाई हो की सफलता के बाद उन्हें तीसरी फिल्म मिल गई है। सूत्रों की मानें तो बीआर स्टूडियोज की अगली रोमांटिक कॉमेडी के लिए आयुष्मान को साइन किया गया है। बीआर के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म होगी। स्टूडियो निर्देशक बासु चटर्जी की 1976 में आई छोटी सी बात का रीमेक कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
ayushmann khurrana - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 1970 के दौर में मुंबई की व्यस्त जिंदगी को कॉमिक अंदाज में दिखाती है। फिल्म में अमोल पालेकर, अशोक कुमार, विद्या सिन्हा और असरानी थे। धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी इसमें स्पेशल अपीयरेंस में थे। बीआर स्टूडियो इसे अब इसे मॉडर्न टच के साथ बनाना चाहता है। पिछले साल बीआर फिल्म्स के जूनो चोपड़ा और अभय चोपड़ा ने आयुष्मान के साथ बरेली की बर्फी बनाई थी। जिसमें टी-सीरीज को-प्रोड्यूसर था।

4 of 5
ayushmann khurrana
सूत्रों के अनुसार हैप्पी भाग जाएगी सीरीज के मुदस्सर अजीज छोटी सी बात का रीमेक डायरेक्ट करेंगे। शूटिंग अगले साल होगी। आयुष्मान को अमोल पालेकर वाले रोल के लिए फाइनल किया गया है। जबकि अन्य किरादारों के लिए दूसरे एक्टरों से बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushmann Khurrana
लंबे समय से छोटी सी बात की रीमेक की चर्चाएं थीं। एक दौर में डेविड धवन इसे सलमान खान-वरुण धवन के साथ बनाने वाले थे परंतु निर्माताओं से बात नहीं बनी। आयुष्मान इन फिल्मों पर खामोश हैं परंतु आधिकारिक घोषणा जल्द होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें