फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी के बाद संजय दत्त के घर आया नन्हा मेहमान, 'कलंक' से पहले दी खुशखबरी

Fri, 12 Apr 2019 06:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt and Manyata Dutt - फोटो : instagram
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) जल्द ही माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ 'कलंक' (Kalank) फिल्म में 22 साल बाद नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में कुछ दिन बचे हैं। फिल्म रिलीज से पहले संजय के घर नया मेहमान आया है। यह मेहमान कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त की चमचमाती नई कार है। इस कार की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की। 
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : instagram
संजय दत्त ने नई रेंज रोवर कार खरीदी है। संजय ने रेंज रोवर कार की कौन सी सीरीज खरीदी है इस बात की तो जानकारी नहीं है। संजय दत्त की इस कार को देखकर लगता है कि यह Range Rover LWB Vogue SE है। कीमत की बात करें तो डीजल वाली Range Rover LWB Vogue SE कार की कीम 2.33 करोड़ है जबकि पेट्रोल वर्जन की कीम करीब 2.11 करोड़ है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : twitter
अपनी नई कार की तस्वीर संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में संजय कार के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए संजय ने कैप्शन लिखा- 'परिवार में एक और सदस्य बढ़ गया। शुक्रिया नासिर।' संजय दत्त कार के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां है। इनमें फरारी, रोल्स रॉयस कार, ऑडी और रेंज रोवर कारें शामिल हैं। 

4 of 5
Amitabh Bachchan Mercedes Benz V Class - फोटो : file photo
संजय दत्त के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान भी कार के शौकीन है। कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने 68 लाख की नई कार खरीदी है। खबरों की मानें तो अमिताभ ने इस कार को पत्नी जया को बर्थडे पर तोहफे में दिया है। बिग बी ने Mercedes Benz सीरीज की कार खरीदी है। हालांकि कौन सी सीरीज खरीदी है इस बात की जानकारी नहीं है। Mercedes Benz V-Class Exclusive और V-Class Expression की कीमत अलग अलग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan and Jaya - फोटो : twitter
आपको बता दें, Expression की कीमत 68.40 लाख और Exclusive की कीमत 81.90 लाख रुपये है। फिलहाल बिग बी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन और अभिषेक नजर आए, हालांकि ऐश्वर्या नजर नहीं आई थीं। ऐश्वर्या ने सास जया बच्चन को जन्मदिन की बधाई इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके दी थी। ऐश्वर्या ने कैप्शन दिया था- 'हमेशा खुश रहिए।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें