फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Masala: अब इस साउथ अभिनेता को ऑफर हुआ पान मसाला का एड, अक्षय कुमार की ट्रोलिंग के बाद लिया बड़ा फैसला

Sat, 30 Apr 2022 12:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यश और अक्षय - फोटो : सोशल मीडिया
पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन में जब बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार्स शामिल हुए, तब सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा। यूजर्स लगातार अक्षय कुमार को ट्रोल करने लगे। नतीजतन अक्षय को माफीनामा जारी करना पड़ा। अब एक हफ्ते बाद, पान मसाला ब्रांड ने साउथ के सुपरस्टार को एड के लिए अप्रोच किया है। लेकिन लोगों की भावनाओं और सेहत को ध्यान में रखते हुए अभिनेता ने एड का ऑफर ठुकरा दिया है। जी हां, हम  'केजीएफ चैप्टर 2' स्टारर यश की बात कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता का लुत्फ उठाने वाले यश ने पान मसाला और इलायची ब्रांड का एंडोर्समेंट करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
एक्टर यश की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/thenameisyash
यश के लिए विज्ञापन मैनेज करने वाली एजेंसी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "पान मसाला और ऐसे उत्पादों का लोगों के स्वास्थ्य पर बेहद हानिकारक प्रभाव पड़ता है और यह उनके जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। यश ने अपने प्रशंसकों और अनुयायियों के हितों को ध्यान में रखते हुए, एक ऐसे सौदे को अस्वीकार कर दिया है, जो व्यक्तिगत रूप से बहुत ही आकर्षक था।”
विज्ञापन

3 of 4
एक्टर यश की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/thenameisyash
एजेंसी आगे बताती है, “यश की अखिल भारतीय अपील को देखते हुए, हम इस अवसर का उपयोग उनके प्रशंसकों और अनुयायियों को सही तरह का संदेश देने के लिए करना चाहते हैं और अपना समय उन ब्रांड्स को देना चाहते हैं, जिनके पास विवेक हो और वह समान विचारधारा वाले हो"।
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार, शाहरुख खान - फोटो : social media
ट्रोलर्स के निशाने पर अक्षय कुमार 
यह खबर तब आई जब अक्षय कुमार ने पान मसाला ब्रांड से अलग होने का फैसला किया था। बता दें कि अक्षय कुमार ने हाल ही में अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ विमल के इलायची उत्पादों का प्रमोशन किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें प्रशंसकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लगातार ट्रोल हाने की वजह से अक्षय कुमार ने ब्रांड का प्रमोशन न करने का फैसला किया और भविष्य में सोच समझकर एड चुनने का वादा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें