फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत के 3 महीने बाद हुआ सबसे बड़ा खुलासा, जब मां से नफरत करने लगी थीं जाह्नवी

Tue, 05 Jun 2018 05:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Janhvi Kapoor and Sridevi
श्रीदेवी के फैंस के लिए इस खबर पर विश्वास करना कठिन होगा लेकिन ये बिल्कुल सच है। श्रीदेवी ने अपने 50 साल के करियर में भले ही 300 फिल्मों में काम किया हो लेकिन उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने उनकी केवल पांच फिल्में ही देखी हैं। जी हां ये बात बिल्कुल सच है। खुद जाह्नवी ने ये बात कबूल की है कि वह अपनी मां की सारी फिल्में नहीं देख सकी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
sridevi
जाह्नवी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। 21 वर्षीय जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने मां की जो फिल्में देखी, वह हैं: 'इंग्लिश विंग्लिश', 'मॉम', 'मिस्टर इंडिया', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'सदमा'। इसके अलावा उन्हें अब तक अपनी मां श्रीदेवी की कोई भी फिल्म देखने का सही से मौका नहीं मिला है।
विज्ञापन

3 of 4
Sridevi Srilatha - फोटो : Twitter
जाह्नवी ने बताया कि फिल्म 'सदमा' देख कर वह हैरान रह गई थीं कि कैसे फिल्म के अंत में श्रीदेवी ठीक होने के बाद कमल हासन को भूल जाती हैं। इसके बाद उन्होंने दो दिन तक गुस्से में श्रीदेवी से बात नहीं की थी। उन्हें इस बात से खासी नाराजगी थी कि उनकी मां ने फिल्म में कमल हासन के साथ सही नहीं किया। 
विज्ञापन

4 of 4
श्रीदेवी
अपने पिता की फिल्मों पर जाह्नवी ने कहा कि वह 'रूप की रानी चोरों का राजा' से जबर्दस्त प्रभावित हैं, जिसमें उनकी मां लीड रोल में थीं। आपको बता दें कि श्रीदेवी का इस साल फरवरी में निधन हो गया था। वहीं उनकी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' जुलाई में रिलीज होने जा रही है। यह मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें