फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ae Watan Mere Watan: हिंदुस्तान की आवाज को सुनाने आ रही हैं सारा अली खान, जारी हुआ 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर

Mon, 23 Jan 2023 11:19 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में सारा अली खान एक अलग अवतार में नजर आएंगी। कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
विज्ञापन
ऐ वतन मेरे वतन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की देशभक्ति से लबरेज फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर जारी हो गया है। टीजर में सारा एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आ रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में सारा का अनदेखा रूप देखने को मिल रहा हैं। कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक थ्रिलर-ड्रामा है।

विज्ञापन

ऐ वतन मेरे वतन - फोटो : इंस्टाग्राम
'ऐ वतन मेरे वतन' के टीजर में सारा अली खान को आजादी से पहले के रेट्रो लुक में दिखाया गया है। सफेद रंग की साड़ी में सारा एक रेडियो को सेट करती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वह कहती हैं, अंग्रेजों को लगता है कि उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का सिर कुचल दिया है, लेकिन आजाद आवाज कैद नहीं होती। यह है हिंदुस्तान की आवाज, हिंदुस्तान में कहीं से, कहीं पे हिंदुस्तान में। इतनी ही दरवाजे पर दस्तक होती है, जिसे देख वह हैरान रह जाती हैं।

Advance Booking: पठान से पहले एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों के भी बिके बंपर टिकट, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान
 

सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का हिस्सा बनने पर अपनी एक्साइटमेंट को साझा करते हुए सारा ने एक प्रेस में कहा, 'मैं बहुत उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हूं कि प्राइम वीडियो और धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने मुझे एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका दिया है, जिसको लेकर मेरा मानना है कि उसकी कहानी बताने लायक है। एक एक्टर के रूप में और इससे भी महत्वपूर्ण एक भारतीय के रूप में मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे किरदार को निभा रही हूं, जो बहादुरी,शक्ति और साहस को प्रतिध्वनित करता है। कन्नन अय्यर सर के साथ काम करना एक बहुत अच्छा एक्सपीरियंस है, क्योंकि वह खुद इस कहानी में बहुत भावुक और भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।'

Himanta Biswa Sarma-Shahrukh Khan: अब 'श्री शाहरुख खान' बोलने पर घिरे सीएम सरमा, ट्वीट कर फिर दी सफाई
विज्ञापन

सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
'ऐ वतन मेरे वतन' बॉम्बे में एक कॉलेज की लड़की की कहानी है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है। यह फिल्म 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और भारत के युवाओं के साहस, देशभक्ति, बलिदान और साधन संपन्नता की कहानी कहती है। फिल्म में सारा उषा मेहता के किरदार को निभाएंगी। उषा ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सीक्रेट ऑपरेटर बनकर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। 

Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs 9: सिक्किम की जेटशेन ने जीता लिटिल चैंप्स का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले 10 लाख रुपये
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें