फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: अक्षय-अजय को मिलेगा दिवाली का फायदा? एडवांस बुकिंग के जरिए राम सेतु-थैंक गॉड ने कमाए इतने करोड़

Mon, 24 Oct 2022 09:44 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम सेतु बनाम थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
राम सेतु बनाम थैंक गॉड: दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करती नजर आई हैं। हालांकि, इस बार ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। साल 2022 में दिवाली के दूसरे दिन यानी मंगलवार को अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु', अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' और शरद केलकर की 'हर हर महादेव' रिलीज होने वाली है। लेकिन, किसी भी फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए एक करोड़ रुपये तक की भी कमाई नहीं की है। 
विज्ञापन

2 of 5
राम सेतु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राम सेतु
साल 2022 में लगातार तीन फ्लॉप दे चुके अक्षय कुमार को अपनी आगामी फिल्म से काफी उम्मीद है लेकिन एडवांस बुकिंग देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म 'राम सेतु' के लिए लोगों में कोई उत्साह नहीं है। खबर लिखने तक उनकी फिल्म की केवल 35,184 टिकट्स ही बिकी हैं। यानी हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज हो रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए मात्र 91.84 लाख रुपये की ही कमाई की है। 

कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में इस तरह दिखा सितारों का जलवा, वरुण और सारा ने भी लगाए चार चांद

विज्ञापन

3 of 5
थैंक गॉड - फोटो : social media

थैंक गॉड
अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' का हाल तो अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' से भी ज्यादा बुरा है। खबर लिखने तक फिल्म 'थैंक गॉड' के मात्र 25,142 टिकट्स बिके थे। यदि एडवांस बुकिंग के जरिए हुई कमाई की बात करें तो 75 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 62.62 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है। 

हरियाणा के छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं मल्लिका, पहली ही फिल्म से मचा दी थी सनसनी

4 of 5
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हर हर महादेव
शरद केलकर की फिल्म 'हर हर महादेव' मराठी भाषा में रिलीज हो रही है। इस फिल्म की मात्र 5648 टिकट्स ही बिकी हैं। 10 से 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए मात्र 10.9 लाख रुपये की कमाई की है।

अजय की 'थैंक गॉड' या अक्षय की 'राम सेतु', इस दिवाली कौन होगा बॉक्स ऑफिस का किंग?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम सेतु, थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म कितने टिकट्स बिके? एडवांस बुकिंग के जरिए हुई कितनी कमाई?
राम सेतु 35184 91.84 लाख
थैंक गॉड 25142 62.62 लाख
हर हर महादेव 5648 10.9 लाख
 

26 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे जीवन, 60 फिल्मों में निभाया नारद मुनि का किरदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें