राम सेतु बनाम थैंक गॉड: दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करती नजर आई हैं। हालांकि, इस बार ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। साल 2022 में दिवाली के दूसरे दिन यानी मंगलवार को अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु', अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' और शरद केलकर की 'हर हर महादेव' रिलीज होने वाली है। लेकिन, किसी भी फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए एक करोड़ रुपये तक की भी कमाई नहीं की है।