फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल भी नहीं चल पाई थीं अदनान सामी की 3 शादियां, 22 साल की उम्र में ही बसा लिया था घर

Thu, 15 Aug 2019 05:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
adnan sami to pakistan fan
म्यूजिक के सरताज अदनान सामी ने एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं। महज 5 साल की उम्र से बेहतरीन पियानो बजाने वाले अदनान आज 35 से ज्यादा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजा लेते हैं। अदनान का जन्म 15 अगस्त 1971 को लंदन में हुआ था। उनके पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान डिप्लोमेट थे जबकि उनकी मां जम्मू कश्मीर की रहने वाली थीं। उन्होंने 1986 में अपने म्यूजिकल करियर की शुरुआत की और फिर सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ते रहे। आपको बता दें कि अदनान सामी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी बेहतरीन रही उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
adnan sami
अपने निजी म्यूजिक एल्बम के साथ-साथ फिल्मों के लिए रोमांटिक गाने लिखने और गाने वाले अदनान की निजी जिंदगी काफी उलझन भरी रही है। उन्होंने 4 बार शादी की, जिसमें से तीन शादियां 5 साल तक भी नहीं टिक पाईं। आपको बता दें कि एक ही महिला से उन्होंने दो बार शादी की है।
विज्ञापन

3 of 6
Adnan Sami - फोटो : Social Media
अदनान की पहली शादी 1993 में हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। उन्होंने अपने से 9 साल बड़ी 31 वर्षीय पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार के साथ कराची में निकाह किया था। ये रिश्ता तीन साल भी नहीं चल पाया और 1997 में दोनों की शादी टूट गई। जेबा और अदनान का एक बेटा अजान है। तलाक के बाद अजान कराची में अपनी मां के साथ ही रहते हैं।

4 of 6
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
अदनान ने दूसरी शादी दुबई बेस्ड बिजनेसवुमन अरब सबाह गलादरी से की। सबाह पहले से शादीशुदा थीं और एक बेटे की मां थीं। अदनान ने अपनी दूसरी शादी को हमेशा सीक्रेट रखा था। इनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की खबर किसी को नहीं थी। साल 2004 में तलाक की बात सामने लाकर अदनान ने सबको चौंका दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
adnan sami
इसके बाद साल 2007 में दोनों ने दोबारा शादी कर ली। फिर दोनों के बीच हालात बिगड़ने लगे। सबा ने फैमिली कोर्ट में केस दर्ज किया। सबा ने घरेलू उत्पीड़न कानून के तहत भी अदनान पर याचिका दायर की थी। लंबे लड़ाई झगड़े के बाद कोर्ट ने 2009 में दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Adnan Sami - फोटो : instagram
इसके बाद साल 2010 में अदनान ने चौथी शादी रोया फरयाबी से की। अफगानिस्तान और जर्मनी दोनों देशों से ताल्लुक रखने वालीं रोया पेशे से टेली कम्यूनिकेशन इंजीनियर हैं। रोया काफी ग्लैमरस महिला हैं। वो अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। साल 2009 में अदनान और रोया पहली बार साथ नजर आए थे। सूत्रों के मुताबिक जब अदनान की दूसरी पत्नी सबा ने उन पर केस किया था तब रोया ने ही उन्हें सहारा दिया था। अब दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें