फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन ने खोला सेक्रेड गेम्स की कामयाबी का राज, अनुराग कश्यप से ट्यूनिंग पर कही ये बड़ी बात

Thu, 15 Aug 2019 01:39 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sacred Games - फोटो : Netflix
कभी कभी तो लगता है अपुन ही भगवान है, कहने वाला गणेश गायतोंडे आपके मोबाइल पर आज फिर से लौट रहा है। सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में इस बार गणेश के इतिहास के पन्ने खुलने वाले हैं और इसमें एंट्री हो रही है कुछ नए किरदारों की।
विज्ञापन

2 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Netflix
सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में गणेश गायतोंडे का एक रॉ एजेंट से रिश्ता खुल रहा है। अंडरवर्ल्ड में चर्चित रहे छोटा राजन के करीब होता दिख रहा है गणेश गायतोंडे?
सच पूछें तो मैंने सेक्रड गेम्स उपन्यास पढ़ा नहीं है। तो मुझे ये भी अंदाजा नहीं है कि इसके लेखक विक्रम चंद्रा ने किस किरदार के लिए क्या भूमिका गढ़ी है। मैं छोटा राजन से कभी मिला नहीं तो उसके जैसा दिखने का कोई वह संदर्भ भी नहीं हैं। हां. आप किसी किरदार के बारे में पढ़ जरूर सकते हैं। मैं तो वैसे भी निर्देशक का अदाकार हूं, जैसा मेरे निर्देशक अनुराग कश्यप कहते जाते हैं, मैं वैसा ही करता जाता हूं।
विज्ञापन

3 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Netflix
लेकिन, शुरू के तीन एपीसोड में ये तो समझ आता है कि गणेश गायतोंडे का जीवन इस बार आसान नहीं है और शायद यही संघर्ष है जिसने गणेश के किरदार को दर्शकों के जेहन से चिपका दिया है?
सच पूछिए तो अभी तक मुझे ये पता नहीं चल सका है कि किसी किरदार की कौन सी बात दर्शकों के जेहन में यूं चिपक जाती है। इतने सारे किरदार किए मैंने बीते कुछ साल में लेकिन नहीं चिपकते हैं वे। अब गणेश गायतोंडे क्यूं चिपक गया, ये पता चल जाए तो मैं फिर हर किरदार के साथ वही करना चाहूंगा।

4 of 5
Sacred Games - फोटो : Netflix
ये भी तो हो सकता है कि दर्शक जिसे ओटीटी पर पसंद कर लेते हैं उसे बड़े परदे पर नकार देते हैं?
नेटफ्लिक्स ने भारत में सिनेमा और वेबसीरीज का फर्क मिटाया है। सेक्रेड गेम्स इसमें बड़ा कारक रहा लेकिन इसका कोई श्रेय मैं नहीं लेना चाहता। यह श्रेय इसके निर्देशकों, इसके लेखकों और इसके निर्माताओं को मिलना चाहिए। हम तो बस मोहरे हैं। उनके हाथ लग गए। और, जो चाल चली गई वह सही पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anurag Kashyap and Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Social Media
अनुराग कश्यप और नवाजुद्दीन सिद्दीकी में बतौर निर्देशक-अभिनेता जैसी ट्यूनिंग है, वैसी किसी और जोड़ी में आपको दिखती है क्या, जैसे मनमोहन देसाई-अमिताभ बच्चन या प्रकाश मेहरा-अमिताभ बच्चन?
मेरी और अनुराग की ट्यूनिंग बिमल रॉय और दिलीप कुमार जैसी ट्यूनिंग है। जिस जमाने में पारसी थिएटर का बोलबाला था, हर कलाकार चिल्लाकर अपने संवाद बोलता था। उस दौर में दिलीप कुमार ने बहुत धीमे बोलने का प्रयोग करना चाहा और बिमल रॉय ने करने दिया। जिन निर्देशकों के आपने नाम लिए उन्होंने कभी किरदारों के जेहन में जाने की कोशिश नहीं की। बिमल रॉय को पता होता था कि मेरा किरदार सोएगा तो क्या सोच रहा होगा और सुबह जागेगा तो क्या बोलेगा। तभी तो दिलीप कुमार बोल पाए, ‘महल में कुछ सुनाई दिया मुझे।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें