रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
'मुकद्दर का सिकंदर', 'खूबसूरत', 'सुहाग' और 'सिलसिला' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली रेखा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने महज चार साल की उम्र में तेलुगु फिल्म 'इंती गुट्टू' में काम किया था। अगर रेखा की पहली बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो उन्होंने 'अनजाना सफर' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। 'अनजाना सफर' में जब रेखा ने काम किया था, तब उनकी उम्र करीब 15 वर्ष थी। इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा बुरा वाकया है, जिसकी कड़वाहट आज भी अभिनेत्री के मन में घुली है। दरअसल, इस फिल्म में रेखा के को-स्टार अभिनेता विश्वजीत थे। फिल्म में एक सीन में उन्होंने रेखा को जबरन पांच मिनट तक किस किया। इस सीन को करने के बाद रेखा रोने लगी थीं। वजह थी कि उन्हें इस सीन के बारे में पहले से कुछ नहीं बताया गया था।