फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Seal: आदित्य सील का दर्द, ‘शाहरुख खान ने हमें इस लायक नहीं छोड़ा, नहीं कर सकता पूरी जिंदगी अब ये काम’

Wed, 19 Oct 2022 10:36 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
aditya seal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘शाहरुख खान ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए हैं। लेकिन, उनकी फिल्मों में जो रोमांटिक छवि बनी है। उस छवि को कई कलाकरों ने तोड़ने की कोशिश की है लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली’, ऐसा मानना है आदित्य सील का। उनका मानना है कि शाहरुख खान ने उनकी इस मामले में बैंड बजा दी है इसलिए बॉलीवुड में  रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की वजह से वह अब हिंदी सिनेमा में रोमांस नहीं कर पाएंगे। इस बात का उन्हें बहुत अफसोस भी है। उनका मानना है कि इस मामले में बस कोशिश ही की जा सकती है लेकिन, ये भी तय है कि उस कोशिश को उतनी पहचान नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन

2 of 5
आदित्य सील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टाइगर श्रॉफ के साथ मार्शल आर्ट सीख चुके आदित्य सील को अगर मौका मिले तो, एक्शन सीन बहुत अच्छे कर सकते हैं। भावनात्मक सीन भी बखूबी निभा सकते हैं। लेकिन, जब फिल्म में रोमांटिक सीन करने की बात आती है तो वह इससे मुकर जाते हैं। इसके पीछे वजह वह शाहरुख खान को मानते हैं।  आदित्य सील कहते हैं, 'शाहरुख खान ने रोमांस को परदे पर जिस पागलपन की हद तक पेश किया है। उस तरह से परदे पर कोई पेश नहीं कर सकता है। इसलिए, मैं रोमांटिक किरदार नहीं निभा सकता हूं।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य सील - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य सील कहते हैं, 'ना सिर्फ परदे पर बल्कि जब वह व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलते हैं और उनकी तरफ देखते हैं तो, उनकी आंखों में आप गुम  हो जाते हैं। कुछ तो उनके अंदर करिश्मा है।  उनकी आंखों में कोई जादू है या क्या है? आप कह नहीं सकते हैं। एक कलाकार होने के नाते हम वैसा किरदार निभाने की  कोशिश तो करेंगे।  लेकिन, उस लेवल तक पहुंच पाना और उस तरह का पागलपन कर पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने रोमांस को इतनी ऊंची स्तर पर पहुंचा दिया है कि वहां तक किसी भी कलाकार को पहुंच पाना बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने जो रोमांटिक किरदार निभाए हैं उसके नीचे अगर कोई भी कलाकार रोमांटिक किरदार निभाए तो उसे कोई लड़की स्वीकार नहीं करेगी इस तरह से देखा जाए तो शाहरुख खान ने हमारी बैंड बजा दी है।' 

यह भी पढ़ें:- Vaishali Takkar: वैशाली की मां ने राहुल को बताया 'डर' का शाहरुख खान, आरोपी के खिलाफ जारी होगा लुकआउट नोटिस

4 of 5
आदित्य सील - फोटो : सोशल मीडिया

एक कलाकार को जब उसके किरदार से पहचाना जाए तो, उसे लगता है कि उसने किरदार को निभाने में जो मेहनत की है वह सफल हो गई है। आदित्य सील कहते हैं, 'अनुभव सिन्हा की फिल्म 'तुम बिन 2' के लिए हमने बहुत मेहनत की। काफी समय लगा उस किरदार से बाहर निकलने के लिए लेकिन, जब लोग मुझे शेखर के नाम से बुलाते हैं। हमें लगता है कि हमारी मेहनत सफल हो गई है। शाहरुख खान ने बहुत सारे किरदार निभाए हैं। लेकिन, राज की भूमिका में उनकी जो रोमांटिक छवि बनी है आज भी लड़कियां उस राज की दीवानी हैं।'

यह भी पढ़ें:- Box Office Report: 'कांतारा' के आसपास भी नहीं फटक रही 'डॉक्टर जी', अब राम भरोसे है 'गॉडफादर' और 'विक्रम वेधा'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य सील - फोटो : सोशल मीडिया

'तुम बिन 2', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'इंदु की जवानी' जैसी कई फिल्में कर चुके आदित्य सील ने बाल कलाकार के तौर पर मनीषा कोइराला की फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' के जरिए अपने करियर की शुरुआत की। इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकेट गैंग' को लेकर उत्साहित आदित्य सील इस फिल्म में एक ऐसे लड़के की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने आप को हर वक्त आईने के सामने देखता रहता है। उसका मानना हैं कि खूबसुरत दिखने से उसे फिल्मों में मौका मिल जाएगा। आदित्य सील कहते हैं, 'एक जमाना था जब खूबसूरत दिखने वालों को काम मिल जाता था, लेकिन अब सिर्फ टैलेंट को ही काम मिलता है।'  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें