फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gumraah: मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म को मिला नाम, ‘थंडम’ के रीमेक में दोहरी भूमिका निभाएंगे अभिनेता

Tue, 10 May 2022 11:36 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की अनटाइटल्ड फिल्म को अब ‘गुमराह’ नाम मिल गया है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर पहली बार दो पूरी तरह से अलग अवतार में दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और मृणाल ठाकुर एक पुलिस वाले की भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। यह थ्रिलर फिल्म आदित्य और मृणाल की साथ में पहले फिल्म है।
विज्ञापन

2 of 4
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य रॉय कपूर फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर चुके हैं और मृणाल ने मुंबई में दूसरा शेड्यूल शुरू कर दिया है। आज से आदित्य भी मृणाल के साथ दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर देंगे। वहीं, जल्द ही रोनित रॉय भी शूटिंग में शामिल होंगे। वर्धन केटकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और मुराद खेतानी के सिने वन स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह साउथ की सुपरहिट फिल्म 'थंडम' का हिंदी रीमेक है। काफी समय पहले ही फिल्म की घोषणा हो गई थी, लेकिन फिल्म का नाम नहीं रखा गया था। अब इस अनटाइटल्ड फिल्म को ‘गुमराह’ नाम मिल गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस मृणाल और आदित्य को साथ देखने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में वह एक और साउथ की रीमेक 'जर्सी' में शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं। लेकिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं, आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम: द बैटल विदइन' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें आदित्य का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें