फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा और आदित्य की जोड़ी ने तीसरे दिन भी दिखाया कमाल, 'शिकारा' को मिला रविवार का फायदा

Mon, 10 Feb 2020 09:11 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिकारा और मलंग - फोटो : सोशल मीडिया
हर शुक्रवार की तरह ही इस शुक्रवार को भी कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं। जिनमें अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'मलंग' और विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर देखने के बाद फिल्म के दर्शकों को दोनों ही फिल्मों से काफी उम्मीद थी। दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं। ऐसे में जानते हैं दोनों फिल्मों ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'मलंग' के बारे में। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मलंग' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर काफी हद तक खरी उतरी है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6 करोड़ रुपए की औसत कमाई की थी। जिसके बाद लगातार फिल्म ने बढ़त बनाते हुए दूसरे दिन 8.89 करोड़ रुपए की कमाई की।
विज्ञापन

3 of 5
Malang - फोटो : amar ujala mumbai
वहीं अब फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 10.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म मलंग ने 26.27 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। फिल्म को रविवार होने की वजह से फायदा मिला। जिसके चलते फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि फिल्म में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी हैं।

4 of 5
Shikara - फोटो : social media
अब बात करेंगे विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' के बारे में। 'शिकारा' भी फिल्म 'मलंग' के साथ ही रिलीज हुई थी। दोनों के बीच कड़ी टक्कर भी मानी जा रही थी। लेकिन रिलीज के पहले दिन 'शिकारा' ने केवल 1 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए दर्शकों को निराश किया। फिल्म में कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां किया गया। लेकिन पहले दिन लगा फिल्म उस तरह से दर्द बयां कर नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shikara Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai
इसके बाद सबकी निगाहें थी फिल्म के दूसरे और तीसरे दिन के कलेक्शन पर। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी कि शनिवार को 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं वीकेंड का फायदा विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म को भी मिला और फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए, जो कि बाकी दोनों दिनों से बेहतर रहा। इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 5.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें