फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 15 दिन बाद हनीमून पर गए आदित्य और श्वेता, कश्मीर की वादियों से साझा की पहली तस्वीर

Thu, 17 Dec 2020 06:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram
मशहूर सिंगर और टेलीविजन होस्ट आदित्य नारायण हाल ही में इस महीने की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे हैं। आदित्य ने बीती एक दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी की है। शादी के बाद अब आदित्य अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर भी चले गए हैं। जहां से आदित्य ने एक तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल तिलक सेरेमनी - फोटो : Instagram: @adityafanpage
आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर थोड़े कम एक्टिव रहते हैं लेकिन फिर भी वो समय-समय पर अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। आदित्य ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। वहीं अब उन्होंने फैंस को बताया है कि वो अपनी वाइफ श्वेता के साथ हनीमून पीरियड एन्ज्वॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instagram/adiholic_till_last_breath
हाल ही में आदित्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में आदित्य के साथ उनकी पत्नी श्वेता भी नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में आदित्य ने लिखा है, 'हनीमून की शुरुआत हो गई है! धरती के स्वर्ग पर मैं पहली बार आया हूं।'
 

4 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : instgram/adiholic_till_last_breath
इस तस्वीर में श्वेता ने पिंक कलर का स्वेटर पहना हुआ है साथ में लाल रंग की विंटर कैप भी पहनी हुई है। श्वेता के कंधे पर एक बैग भी टंगा है। तो वहीं आदित्य भी जैकेट पहने हुए हैं और साथ में गॉगल लगाए मुस्कुरा रहे हैं। दोनों की तस्वीर में काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को इन दोनों के फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram - adityanarayanofficial
गौरतलब है कि आदित्य और श्वेता ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच मुंबई के इस्कॉन टेम्पल में हुई। शादी के अगले दिन यानी कि 2 दिसंबर को वेडिंग रिसेप्शन भी रखा गया था। दोनों ही अपनी शादी और रिसेप्शन दोनों में बेहद खुश नजर आए।

पढ़ें: गौहर खान ने शेयर किया रोमांटिक प्री-वेडिंग वीडियो, एक हफ्ते बाद बनेंगी जैद की दुल्हनिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें