फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham Birthday: लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं जॉन की पत्नी, गुपचुप शादी कर फैंस को कर दिया था हैरान

Thu, 17 Dec 2020 05:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल - फोटो : social media
जॉन अब्राहम बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने धमाकेदार एक्शन और गुड लुक्स की वजह से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। 17 दिसंबर 1972 को मुंबई में जन्में जॉन इस साल अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जॉन ने बॉलीवुड में कई धमाकेदार फिल्में की है और अपनी एक्टिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीता है।
विज्ञापन

2 of 6
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल - फोटो : social media
फिल्मों के अलावा जॉन अपनी लव लाइफ और सीक्रेट मैरिज को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। हालांकि जॉन की पत्नी प्रिया रूंचल लाइमलाइट से दूर रहती हैं और कभी कभी ही मीडिया के सामने आती हैं। तो चलिए आज जॉन के जन्मदिन के मौके पर आपको दिखाते हैं जॉन और प्रिया की रोमांटिक तस्वीरें।
विज्ञापन

3 of 6
जॉन अब्राहम
गुपचुप रचाई थी प्रिया से शादी

जॉन ने पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो एक शांत किस्म के शख्स हैं। उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं हैं। ये ही वजह है कि साल 2013 में जब जॉन ने प्रिया रुंचल से गुपचुप तरीके से शादी की तो उन्होंने अपनी शादी की भनक किसी को नहीं लगने दी। इसके बाद साल 2014 में नए साल की बधाई देते हुए जॉन ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ गर्लफ्रेंड प्रिया रूंचल को प्रिया अब्राहम लिख दिया तो लोगों को उनकी शादी के बारे में पता चला।

4 of 6
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल - फोटो : amar ujala
शादी के बाद भी जॉन और प्रिया अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर ही रखते हैं। हालांकि जब भी सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें सामने आती है तो फैंस का इन्हें भरपूर प्यार मिलता है।कुछ समय पहले जॉन और प्रिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में जॉन नारियल पानी पीते दिख रहे थे तो वहीं उनकी पत्नी प्रिया उन्हें किस कर रही थीं। दोनों की इस तस्वीर को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
जॉन अब्राहम
जॉन ने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी प्रिया रूंचल के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। जॉन ने कहा था कि प्रिया पैपराजी की परवाह नहीं करती हैं, वो एक निजी इंसान हैं। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है और पहले लॉस एंजेलिस में रह चुकी हैं। वो शांति से अपना काम करना पसंद करती हैं और मुझे ये बात अच्छी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
john and bipasha - फोटो : सोशल मीडिया
जिम में हुई थी प्यार की शुरुआत

गौरतलब है कि प्रिया से पहले जॉन का एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ काफी लंबा रिलेशनशिप था। दोनों की नजदीकियां देखकर लोग अंदाजा लगाते थे कि वो जल्द ही शादी कर लेंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और जॉन ने बिपाशा से अपना 9 साल लंबा रिश्ता तोड़कर प्रिया से शादी कर ली। बता दें कि प्रिया और जॉन की मुलाकात एक जिम में हुई थी और यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। आज जॉन और प्रिया बेहद खुश हैं और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें