जाने-माने गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने लंबे समय से रही अपनी प्रेमिका अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल के साथ शादी करने की सारी तैयारियों का एक खाका तैयार कर लिया है। पंडित ने मुहूर्त भी निकाल दिया है और दिन भी तय कर दिया है। बस दिक्कत यही है कि शादी बहुत धूमधाम से नहीं हो पाएगी। इसके पीछे का कारण आदित्य नारायण के पास मात्र 18 हजार रुपये ही शेष रहना नहीं, बल्कि कोरोना वायरस ही है।