फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yami Gautam: पति आदित्य धर ने किया यामी गौतम के जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट, कहा- इस विशेष दिन पर मैं आपको...

Mon, 28 Nov 2022 08:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे से अभिनय की शुरुआत कर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बना चुकी अभिनेत्री यामी गौतम आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। यामी पिछले साल ही निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। आदित्य ने यामी के जन्मदिन के मौके पर उनके लिए खास पोस्ट किया, जिसमें उनका प्यार साफ झलक रहा है।
Filmy Wrap: सर्कस का टीजर हुआ रिलीज और ऋषभ शेट्टी के हाथ से निकली बैचलर पार्टी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
विज्ञापन

2 of 4
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यामी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें यामी ने कश्मीरी आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस  खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। आदित्य ने यामी को अपनी जिन्दगी का सबसे बड़ा चियरलिडर बताते हुए फोटो के कैप्शन में लिखा, 'यह मेरे सबसे बड़े चियरलिडर के लिए, आपके इस विशेष दिन पर मैं आपको बहुत सारा प्यार, हग्स, किसेस और शुभकामनाएं भेज रहा हूं। जन्मदिन मुबारक हो यामी, आप ही मेरी असली कोशुर कूर हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
इसपर यामी ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं कितनी लकी हूं कि मेरी लाइफ में आप हो। सभी चीजों के लिए शुक्रिया आदित्य।' बता दें कि आदित्य और यामी  फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में साथ काम कर चुके हैं, जो 2019 में रिलीज हुई थी। 
Bhediya Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'भेड़िया', चौथे दिन महज इतना कलेक्शन कर सकी फिल्म
विज्ञापन

4 of 4
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
यह आदित्य  के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। वर्क फ्रंट की बात करें, तो यामी अपनी फिल्म 'लॉस्ट' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। इस मूवी में यामी क्राइम रिपोर्टर के रोल में दिखेंगी।अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।
IFFI 2022: समापन समारोह में शिकरत करने पहुंचीं कई दिग्गज हस्तियां, अनुराग ठाकुर ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें