अदिति शर्मा, सरवर आहूजा
- फोटो : Instagram
सरवर आहूजा से की शादी
'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' जीतने के बाद अदिति शर्मा को कई सारे विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। वहीं, इसी शो में अदिति की मुलाकात अपने पति सरवर आहूजा से हुई। दोनों ने एक साथ शो को जीता और अपनी पहली फिल्म 'खन्ना और अय्यर' में साथ नजर आए। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन अदिति और सरवर को यह महसूस करने में देर नहीं लगी कि वे एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं। दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2014 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं।