आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी विदेशी पहचान को लेकर देसी लोगों की बेकरारी आज से नहीं बरसों से है। विदेशी सम्मानों के नाम पर अपने फैंस को बेवकूफ बनाने का हालिया उदाहरण मेट गाला का ही देख सकते हैं। जिनको इस कार्यक्रम के बारे में पता है, वे जानते हैं कि एक बड़ी विदेशी पत्रिका ये चैरिटी कार्यक्रम करती है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुनियाभर के लोगों को न्यौता भेजा जाता है और साथ ही उनसे धर्मादा में चंदा देने की अपील की जाती है। जानकार बताते हैं कि इस साल जो सितारे इस मेट गाला फंक्शन में शामिल हुए, उन्होंने 68 लाख रुपये की टिकट खरीदी है।