फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी ने कपड़ों के बजाए हाथ में पकड़ी सिर्फ कांच की शीट, यूजर्स बोले- ये दुनिया खत्म करके मानेगी

Tue, 04 Oct 2022 01:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद अपने अजब-गजब फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस ओटीटी ने निकली ये कंटेस्टेंट सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ अनोखे ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल भी होती हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उर्फी यूनीक फैशन के साथ वापस आ गई हैं। इस बार उनके लेटेस्ट फैशन ने सभी को चौंका दिया है। कभी कांच, प्लास्टिक, अखबार, ब्लेड तो कभी ग्लिटर से खुद को छिपाने के बाद अब वो एक बार फिर अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आईं हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : insta
उर्फी जावेद की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें उनका लेटेस्ट फैशन चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इन तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि उर्फी ने कपड़े पहने ही नहीं हैं और सिर्फ वह कांच को पीले रंग से पेंट करने के बाद उसे पकड़े खड़ी हैं। उनके इस लुक को लेकर कई लोगों ने उर्फी को ट्रोल किया है तो वहीं उनके करीबियों को उर्फी जावेद हॉट लग रही हैं।

Urfi Javed: उर्फी जावेद की नई ड्रेस देख चकराया लोगों का माथा, लगा दिया घड़ी चोरी का इल्जाम
 
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने उर्फी की तस्वीर पर लिखा है, ये भी मत पहनो। इस पर एक और ने जवाब दिया है, उसने पहना नहीं है, ध्यान से देखो शीट पकड़ी है। एक और यूजर ने कमेंट किया है, 'पर चाहे जो हो, हॉट लग रही हो, सेक्सी भी। ये सब भी अच्छा लगता है आपके ऊपर'। एक और ने लिखा है, 'नई सुबह नया ड्रामा। आजकल हफ्ते में दो बार ड्रामे करने लगी पहले सिर्फ एक दिन करती थी। ये दुनिया खत्म करके मानेगी'।
 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : insta
बता दें कि इससे पहले उर्फी जावेद घड़ियों से बनी स्कर्ट पहने नजर आई थीं। एक्ट्रेस की ये स्कर्ट पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट थी, जिसमें वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या समय है महान!’ उर्फी जावेद का ये अंदाज देखकर लोग दंग रह गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें