फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: उज्बेकिस्तान में आदिपुरुष के 'जय श्री राम' की गूंज, म्यूजिकल ग्रुप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 16 May 2023 05:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। फिल्म के ट्रेलर मे कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। 24 घंटे में इसे रिकॉर्डतोड़ बार दर्शकों ने यूट्यूब पर देखा था। 
Don 3: फरहान की 'डॉन 3' का हिस्सा नहीं होंगे शाहरुख खान? नए एक्टर से चल रही बात
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
अब फिल्म का क्रेज देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म का भक्ति गीत 'जय श्री राम' उज्बेकिस्तान के लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है। इस देश के एक म्यूजिकल ग्रुप ने फिल्म के इस भक्ति गीत को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में पेश किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 
Celebs Affair: 'बताना भी नहीं आता, छिपाना भी नहीं...,'आदित्य रॉय-अनन्या पांडे के रिश्ते पर रणबीर ने लगाई मुहर!
 
विज्ञापन

3 of 5
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जय श्रीराम गीत को पेश करने वाले इस ग्रुप का नाम Havas Guruhi है। ताशकंद के इस ग्रुप का यह गीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों को यह प्रस्तुति काफी पसंद आ रही है। लोग जमकर इन कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं।
Avatar The Way Of Water: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आ रही अवतार 2, जानें कहां देख सकेंगे फिल्म

4 of 5
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि यह उज्बेकी ग्रुप बॉलीवुड के गानों को अपने अंदाज में पेश करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में इसके द्वारा भूल भुलैया 2 का गाना 'मेरे ढोलना' पेश किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। कार्तिक आर्यन ने खुद भी इस ग्रुप की खूब प्रशंसा की थी। 
Shriya Saran: श्रिया सरन ने फिल्मों की थिएटर रिलीज पर दिया जोर, एक्ट्रेस को मिलने वाले रोल पर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘आदिपुरुष’, ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
गौरतलब है कि फिल्म आदिपुरुष को लेकर बज लगातार बना हुआ है। ट्रेलर के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनवरी में टलने के बाद अब इस फिल्म को 16 जून को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सनी सिंह, सैफ अली खान और देवदत्त नागे नजर आने वाले हैं। 
Serial Killers On Screen: सीरियल किलर पर बनी इन 10 कहानियों को अकेले न देखें, मासूमों की हत्याओं के गुनहगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें