फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: आलोचनाओं के बाद भी ओम राउत के काम के दीवाने हुए निर्माता भूषण कुमार, दिया करोड़ों रुपये का गिफ्ट

Wed, 19 Oct 2022 05:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'आदिपुरुष' बीते कुछ दिनों से विवादों में है। फिल्म के वीएफएक्स लोगों को पसंद नहीं आए। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार को निर्देशक ओम राउत का काम खूब पसंद आया है। इसी वजह से भूषण कुमार ने ओम राउत को एक लग्जरी गिफ्ट दिया है। 
विज्ञापन
प्रभास, भूषण कुमार, ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपर स्टार प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' से लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन जैसे ही इस फिल्म का टीजर सामने आया। यह फिल्म लोगों के निशाने पर आ गई। फिल्म के वीएफएक्स और किरदारों का लुक देख लोग भड़क गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब आलोचना हुई। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है और लोगों ने इन्हें भी खूब खरी खोटी सुनाई। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार को ओम राउत का काम खूब पसंद आया है। इसी वजह से भूषण कुमार ने ओम राउत को एक लग्जरी गिफ्ट दिया है। 

विज्ञापन

दरअसल, डायरेक्टर ओम राउत को फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार की तरफ से एक बेहद लग्जरी कार गिफ्ट में मिली है, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है। भूषण कुमार ने ओम राउत को लाल रंग की फरारी एफ 8 त्रिबूतो लग्जरी कार गिफ्ट में दी है। लाल रंग की इस नई चमचमाती कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस लग्जरी कार की कीमत 4.08 करोड़ बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- Celebs Caused Ruckus: किसी ने मारा थप्पड़ तो कोई दे चुका है गाली, जब फिल्मों के सेट पर सितारों ने मचाया बवाल

ओम राउत, भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के अनुसार, यह लग्जरी कार पहले से ही भूषण कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड थी और अब भूषण ने इस लाल फरारी को अपने कलेक्शन में निकालकर ओम राउत को गिफ्ट कर दिया है। कहा तो यह भी जाता है कि जो भी भूषण कुमार के साथ काम करता है, वह हमेशा ऐसे गिफ्ट पाते रहते हैं। इससे पहले निर्माता ने कार्तिक आर्यन को 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद 4.70 करोड़ रुपये की एक ऑरेंज कलर की लग्जरी कार मैकलारेन उपहार में दी थी।

यह भी पढ़ें:- Mukesh Khanna: इंडस्ट्री में हो रहीं आत्महत्याओं पर मुकेश खन्ना ने जताई चिंता, बोले- कोई कुछ करता क्यों नहीं?

विज्ञापन

बता दें की 'आदिपुरुष' 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन सीता, सनी सिंह में लक्ष्मण और सैफ अली खान रावण के रूप में नजर आएंगे। फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी जिसमे हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें