'आदिपुरुष' पर विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ रामकथा को निम्नस्तरीय दिखाने के आरोप में हाईकोर्ट में आज 'आदिपुरुष' पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सुनवाई होनी है, वहीं दूसरी तरफ कोई न कोई प्रभास, कृति सेनन अभिनीत फिल्म को खरी खोटी सुना रहा है। राजनेताओं, कलाकारों के बाद अब चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी, एस रंगराजन ने ओम राउत की 'आदिपुरुष' की समीक्षा की है। इस समीक्षा में उन्होंने फिल्म में कई सारे बदलाव करने के सुझाव भी दिए हैं।