भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए पहला मंगलवार ही दुस्वप्न बन गया। आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म का कलेक्शन जल्द ही दहाई के नीचे आने वाला है। फिल्म की सोमवार की कमाई के जो शुरुआती आंकड़े बीती शाम तक मिले थे, फिल्म की असली कमाई उससे कहीं कम हुई है। फिल्म के लिए रिलीज का पहला हफ्ता ही निर्णायक साबित होता दिख रहा है। मंगलवार की कमाई को मिलाकर फिल्म के रिलीज के पांचवे दिन 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन, देर शाम तक मिले आंकड़ों ने ये उम्मीद भी धूमिल कर दी।