फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Star: मिस यूनिवर्स को डेट कर चुका है यह क्यूट बच्चा? क्या पहचान पा रहे हैं आप?

Tue, 20 Jun 2023 10:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों के बचपन की तस्वीरें वायरल होती हैं। फैंस भी इन तस्वीरों में खूब दिलचस्पी लेते हैं और अपने चहेते सितारों को खूब मन से पहचानते हैं। इन दिनों बॉलीवुड के एक सुपरस्टार के बचपन की फोटो खूब वायरल हो रही है। तस्वीरों में दिख रहे इस भोले-भाले बच्चे को क्या आप पहचान पा रहे हैं? अगर नहीं तो चलिए हम बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
तस्वीरों में नजर आ रहे इस मासूम से बच्चे ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। आज भले ही यह इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली स्टार्स में शुमार है। लेकिन, एक वक्त पर टैक्सी ड्राइवर से लेकर वेटर तक का काम इन्हें करना पड़ा। हालांकि, इंडस्ट्री में आने के बाद इन्होंने दर्शकों का दिल जीतने में कसर नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं, यह मिस यूनिवर्स को डेट कर चुके हैं। इतने संकेत पाकर तो आप समझ ही गए होंगे कि हम रणदीप हुड्डा की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
इसमें कोई दोराय नहीं कि रणदीप हुड्डा ने हर फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। रणदीप हुड्डा का नाम बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल होता है। बता दें कि रणदीप हुड्डा ने 'मानसून वेडिंग' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'जिस्म 2', 'किक', 'वन्स अपॉन ए टाइम', 'सरबजीत', 'हाइवे', और 'कॉकटेल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 
Barun Sobti: बरुन सोबती ने बांधे रिद्धि डोगरा की तारीफों के पुल, बोले- हमारी दोस्ती काफी अच्छी

4 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
हम रणदीप हुड्डा की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनकी एक बचपन की फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद लोग एक्टर को पहचान नहीं पा रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रणदीप हुड्डा की यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। इस फोटो में रणदीप बहुत छोटे हैं और उनके चेहरे की मासूमियत देखते ही बन रही है।
Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एंट्री लेते ही पलक पुरसवानी का बड़ा खुलासा, अविनाश को बताया धोखेबाज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शुरुआती पढ़ाई सोनीपत से करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए रणदीप हुड्डा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न गए। जब वे मेलबर्न में पढ़ाई कर रहे थे तो वहां गुजारा करना आसान नहीं था। गुजर बसर करने के लिए रणदीप हुड्डा ने टैक्सी ड्राइवर से लेकर वेटर तक का काम किया, जिसका खुलासा खुद एक्टर भी कई बार कर चुके हैं। बता दें, रणदीप हुड्डा का बचपन बहुत खास नहीं गुजरा। जब वे छोटे थे तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। रणदीप का बचपन अपनी दादी के साथ बीता। निजी जिंदगी की बात करें तो एक वक्त पर रणदीप पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को भी डेट कर चुके हैं।
Yodha: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें