बॉलीवुड में #MeToo का सपोर्ट करते हुए कई एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। इसमें तनुश्री दत्ता और कंगना रनौत का नाम सबसे ऊपर है । दोनों ने ही अपने साथ हुए यौन शोषण पर खुलकर बात की है । हैरानी वाली बात ये है कि अब कंगना रनौत पर यौन शोषण का आरोप लगा है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अध्ययन सुमन
जी हां, कंगना पर ये आरोप लगाया है शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने । अध्ययन ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई । उन्होंने कहा कि 2 साल पहले भी मैंने इस मामले को उठाया था लेकिन तब किसी ने मेरी बात पर यकीन नहीं किया था ।
विज्ञापन
3 of 6
d
अध्ययन सुमन ने भी #MeToo अभियान को लेकर कई सारे ट्वीटस किए हैं । इन ट्वीट्स में उन्होंने कंगना का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा उन्हीं की तरफ है । ट्वीट करते हुए अध्ययन ने लिखा 'कई लोगों ने मुझे अब अपनी #MeToo स्टोरी को साझा करने को कहा है ।'
4 of 6
कंगना रनौत
'जब मैंने 2 साल पहले ऐसा किया था तो मुझे अपमानित होना पड़ा था ।' साथ ही लोग यहीं नहीं रुके । लोगों ने मुझे एक असफल करियर वाला लड़का भी कहा था । हर किसी को अपना दर्द साझा करने का अधिकार है। मेरा समर्थन करने वाले मुट्ठीभर लोगों को दिल से शुक्रिया कहता हूं ।'
विज्ञापन
5 of 6
kangana ranaut
अध्ययन के इन ट्वीट पर जब कंगना रनौत से प्रतिक्रिया मांगी गई तो वो पहले काफी देर तक हंसती रहीं । इसके बाद उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि उन्हें बहुत जल्द न्याय मिलेगा' । बता दें कि 2 साल पहले कंगना और अध्ययन रिलेशन में थे ।
साल 2016 में अध्ययन सुमन ने गर्लफ्रेंड रह चुकीं कंगना रनौत पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था । साथ ही अध्ययन ने ये भी बताया था की कंगना ने उनपर काला जादू किया था लेकिन इस मामले को ज्यादा हवा नहीं मिली थी ।