फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo का दिखा असर, नाना पाटेकर को 'हाउसफुल 4' से निकाला, अब इस एक्टर को मिली जगह

Sun, 14 Oct 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nana patekar
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। तनुश्री दत्ता ने नाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही महिला आयोग ने नाना को कारण बताओ नोटिस भी भेजा है। वहीं अब उनके खिलाफ एक और कदम उठाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
nana patekar
नाना पाटेकर पर जब तनुश्री ने आरोप लगाए उस वक्त वो हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे थे। खबर तो ये भी आई थी कि आरोपों के सामने आने के बाद फिल्म की शूटिंग पर भी वो नहीं पहुंचे थे। हाउसफुल 4 के डायरेक्टर साजिद खान पर भी कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए। विवाद बढ़ता देख साजिद खान डायरेक्शन से हट गए। 
विज्ञापन

3 of 5
Nana Patekar
इसी सिलसिले में एक और खबर आ रही है। पिंकविला के मुताबिक अब फिल्म के मेकर्स नाना पाटेकर का रिप्लेसमेंट ढूंढ़ रहे हैं। उनकी जगह संजय दत्त या अनिल कपूर को लिया जा सकता है। इससे पहले नाना ने सफाई देते हुए फिर से अपनी बात दोहराई थी। उन्होंने कहा, 'सच तो सच ही रहेगा। तनुश्री झूठ बोल रही है। मैंने 10 साल पहले भी यही बात कही थी।' 

4 of 5
tanushree dutta
बता दें कि तनुश्री दत्ता ने नाना पर आरोप लगाया था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान गणेश आचार्य ने अचानक गाने के स्टेप्स बदलवा दिए थे। इसके बीच गाने में नाना पाटेकर की एंट्री हो गई और वह उन्हें गलत ढंग से छूने लगे। तनुश्री ने इसका विरोध किया और शूटिंग छोड़कर जाने लगीं । तब नाना पाटेकर के इशारे पर मनसे के राजनीतिक गुंडों ने उन पर हमला कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanushree dutta
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बीते शनिवार को तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपूते ने ओशिवारा पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र दायर किया है। इस प्रार्थना पत्र में उन्होंने नाना पाटेकर और अन्य तीन लोगों के खिलाफ लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट की मांग की है। वकील नितिन सतपूते के प्रार्थना पत्र में गणेश आर्चाय, समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें