अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। मगर, दूसरी तरफ यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में भी घिरी हुई है। फिल्म को लेकर छिड़े विवाद और बहस का असर एक्ट्रेस अदा की निजी जिंदगी पर भी पड़ता दिख रहा है। अभिनेत्री का फोन नंबर और निजी डिटेल्स लीक हो गई हैं। इतना ही नहीं, उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। इस पूरे मामले पर हाल ही में अदा शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।